राशिफल
12 नवंबर, गुरुवार।
मेष
मेष राशि के जातक अपने आसपास के सभी लोगों के महत्व को समझते हुए अपने सहयोगियों के साथ मिलजुलकर अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको भड़काने के लिए तरह-तरह के उपक्रम कर सकते हैं। आपको उनके षड्यंत्र में नहीं फंसना चाहिए। नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के मन में चंचलता रहेगी। कामकाज के साथ-साथ मौज मस्ती के लिए भी वक्त निकाल लेंगे। छोटी यात्रा की संभावना भी आज बन जाती है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश की संभावना बनती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक अपने दैनिक क्रियाकलापों को बहुत ही व्यवस्थित ढंग से निपटाने का प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक मामलों में भी दिन बहुत अनुकूल है। धन का प्रवाह सुचारू रुप से बना रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मकता रहेगी। वाणी के प्रभाव के द्वारा दूसरों को प्रभावित कर बड़े आर्डर प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित निवेश की संभावनाएं भी बन जाती हैं। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आज आपके सामने बहुत से चैलेंज आ सकते हैं। जिसे आप अपने मानसिक बल के द्वारा आसानी से सुलझा पाएंगे। धन प्राप्ति में विरोधी बाधा डालने की कोशिश करेंगे, परंतु कामयाब नहीं हो पाएंगे।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के मन में सभी के लिए प्रेम वा आदर का भाव रहेगा। सभी को साथ लेकर आगे चलने का प्रयास करेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें और भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। आर्थिक लिहाज से कमाई के लिए दिन अच्छा है परंतु व्यर्थ चीजों पर धन खर्च करने से बचें।
तुला
तुला राशि के जातकों के स्वभाव में गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। एक्सपोर्ट संबंधित काम तरक्की प्राप्त करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। संतुलित व्यवहार से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवन से जुड़ी हुई समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठजनों का अनुभव मार्गदर्शक बनेगा। अपने जरूरी कागजात को संभाल कर रखें। चोरी होने की संभावना बन जाती है। आर्थिक लिहाज से आज आप पर महालक्ष्मी की मेहरबानी रहेगी।
धनु
धनु राशि के जातकों को नजदीकी मित्रों की सलाह कई समस्याओं के निराकरण में मददगार साबित होगी। व्यावसायिक गतिविधियों का भी गंभीरता से सोच विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सके। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है अनुचित साधनों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
मकर
मकर राशि के जातक जोखिम लेकर कोई कार्य ना करें। आज आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आप के सिद्धांतवादी दृष्टिकोण की वजह से मान सम्मान की स्थितियां उपलब्ध होंगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। नौकरी में तबादला हो सकता है, जो कि आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का अध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर धैर्य और संयम के साथ लेंगे। कामकाज की गति बहुत ही धीरे रहेगी। आर्थिक मामलों में अपने फाइनेंशियल्स को दूसरों के साथ शेयर ना करें, इससे धोखाधड़ी की संभावना बन जाती है।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज लालच से बचना चाहिए। अधिक धन प्राप्ति की चाहत में उधार पैसा ना दें। संभावना है कि उधार दिया हुआ पैसा वापस ना मिले। अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श कर नए काम को शुरू करें। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।
















