rashifal

आज बन रहे है प्रेम भाव के संयोग, होगी तमाम चिंताएं दूर, पढ़िए! आज का राशिफल

Himachal News Others

राशिफल

20 दिसंबर, रविवार।

मेष

आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलेगा। साथ ही परिवार के प्रति आपका समर्पण सराहा जाएगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृषभ

घर परिवार के प्रति आपके प्रेम भाव को सब सराहेंगे। जीवनसाथी के प्रति कोई उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं, तो आराम से कर पाएंगे। आपका दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन

घर के प्रति आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज तमाम चिंताएं दूर होंगी।

कर्क

आपको संबंधों में सुधार महसूस होगा। अच्छी वाणी के प्रयोग से कई चीज़ें पहले से बेहतर होंगी। कार्यों के प्रति आपकी रुचि बदलेगी और सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह

आप में से कई लोग जो संतान प्राप्ति की इच्छुक हैं, उनके लिए एक खुशखबरी का समय है। पारिवारिक संतुलन बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। आज निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

कन्या

आज के दिन आपका पूरा ध्यान घर-परिवार के प्रति लगा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका प्राप्त करेंगे।

तुला

आप में आत्मविश्वास रहेगा। आपको अपने छोटे भाई बहनों को सहयोग देने का पूरा समय मिलेगा। हालांकि, किसी रिश्ते में दरार आ सकती है।

वृश्चिक

आपके लिए संतान सुख प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक घनिष्ठ रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु 

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। नई चीज़ों को लेकर आपके मन में उत्सुकता रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास सकते हैं।

मकर

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आपको घेर सकती है। वहीं, आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

कुम्भ

वाणी द्वारा धन लाभ होगा। कर्ज़ से मुक्ति पाने के लिए उचित समय है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

मीन

आर्थिक लाभ की स्थिति आपकी पहले से बेहतर होगी। वहीं, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपको मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।

News Archives

Latest News