20 अक्तूबर, मंगलवार
राशिफल
मेष
मेष राशि के जातक जो स्वतंत्र बिजनस करते हैं। उनके लिए बहुत अच्छा समय है। परंतु साझेदारी से संबंधित काम में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के वादविवाद से आज आपको बचना चाहिए। वित्तीय मामलों में उम्मीद से कम धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज की हुई मेहनत का फल बाद में मिलने की संभावना है।
वृषभ
वृष राशि के जातकों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना बढ़ेगी। बहुत समय से मन में दबी हुई बातों को मुखर होकर सामने रख पाएंगे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए व्यवहारिक तरीका अपनाएंगे। रुपये पैसों के मामले में अच्छा दिन है। अपने प्रभाव से दूसरों से पैसा निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक अपने किसी नए आइडिया को क्रियान्वित करने में लगे रहेंगे। कुछ जातकों को नई ट्रेनिंग भी मिलने का योग है। आज बहुत क्रियाशील रहते हुए ऑफिस के अंदर और बाहर के सभी काम तेजी से निपटाने का प्रयास करेंगे। वित्तीय मामलों में भी दिन आपके पक्ष में है। लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। घर परिवार से संबंधित चिंता का असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा, परंतु इसके बावजूद व्यापार व्यवसाय के प्रसार के लिए नए संबंध बनाने में कामयाब रहेंगे और अपनी बात मुखर होकर दूसरों के सामने व्यक्त कर पाएंगे। रुपये पैसों के मामले में अच्छा दिन है। आपकी उम्मीद से ज्यादा धन लाभ की संभावना बन रही है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के यात्रा के योग बन रहे हैं। आज अपने गुण दोष का विश्लेषण करेंगे। अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझने का अहंकार त्यागकर सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी निपुणता हासिल करने की कोशिश करेंगे। धन प्राप्ति के लिए बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश लाभदायक सिद्ध होगी। खर्चों को कम से कम रखने का प्रयास करें।
कन्या
कन्या राशि के जातक आत्मविश्वास के साथ अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वाणी के प्रभाव से लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। जोश के साथ होश को बनाए रखना भी जरूरी रहेगा। क्रोध करने से बचें। आर्थिक रूप से समय आपके पक्ष में रहेगा। बैंक में धन संचित कर पाएंगे।
तुला
तुला राशि के जातकों के जरूरी कागजात आज साइन होने का योग बन रहा है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और अपनी बातचीत व काम से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। लाभ की भी अच्छी संभावनाएं आज आपके लिए बनती है। आवेग में आकर धन खर्च करने से बचना चाहिए वरना बाद में पछताना पड़ेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को फिजूल बातचीत से बचना चाहिए। इससे मानहानि की आशंका भी बन रही है। विदेश से संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। अपने काम को शांति से अंजाम देते रहें और दूसरों से बहुत ज्यादा विचार-विमर्श करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में है। परंतु अनियंत्रित खर्चों को संभालना भी जरूरी रहेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। बातचीत से अपने काम को निकालने में कामयाब रहेंगे। पिता तुल्य किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ होगा। परंतु भावनाओं में बहकर धन खर्च करने से बचना आपके लिए हितकर रहेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के कामकाज में अड़चनें बनी रहेंगी। बहुत मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम ना मिलने से निराशा रह सकती है। धन की आवक भी उम्मीद से कम रहेगी। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कारगर सिद्ध होगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक साझेदारी से संबंधित काम करने के लिए नया करार कर सकते हैं। लीगल पेपर साइन होने का योग बन रहा है। वाणी पर संयम रहे इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जीवनसाथी की सलाह कामकाज में मददगार रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। आज की मेहनत का फल बाद में मिलने की संभावना है।
मीन
मीन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के वाद-विवाद से अभी बचना आपके लिए हितकारी रहेगा। चुपचाप अपना काम करते रहें। अपनी संकुचित मानसिकता को त्यागकर सभी को साथ लेकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सेवा पर धन खर्च का योग बन रहा है।
-पंडित त्रिभुवन नाथ पांडे
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,धर्मपुर
फ़ोन : 9882039615















