आगामी एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा सूखे जैसे हालात होने लगे

Others Shimla

DNN शिमला

17 दिसम्बर : मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने से चल रहा ड्राई स्पैल अब किसानों-बागवानों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। हिमाचल में सूखे जैसे हालात होने लगे हैं।  बागवानी में दिसम्बर माह में होने वाले सभी कार्य बारिश न होने के कारण रुके हुए हैं, जबकि गेंहू की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मैदानी क्षेत्रों में किसानों ने गेंहू की फसल की बिजाई तो कर ली है, लेकिन बारिश न होने के कारण बीज अंकुरित नहीं हो पा रहे हैं। खासकर उन क्षेत्रों में जहां पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है।

News Archives

Latest News