कार के गेयर बाक्स में छुपा कर ले जा रहे थे हैरोइन 2 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

18 दिसंबरसोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने दो लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एस.आई.यू. की टीम ने एक सूचना के आधार पर टीटीआर चौक परवाणू मेंनाका लगाया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनीमाजरा की ओर से आ रही एक कार में सवार लोगों के पास हैरोइन हो सकती है। यह लोग हैरोइन का कारोबार कर रहे है। इसी दौरान एक कार मौके पर पहुंची जोकि मनीमाजरा चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रही थी। कार में राजकुमार व धर्मेन्द्र कुमार दोनों निवासी शिमला बैठे थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के गेयर लिबर बाक्स के अंदर छुपाकर रखे एक पारदर्शी प्लास्टिक पॉउच में 4.23 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News