DNN बिलासपुर
1 जुलाई। जिला कोषाधिकारी गौरव महाजन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पेंशन ले रहे समस्त पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर से कहा है कि कोविड-19 के चलते जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने बारे हि0प्र0 सरकार विचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में चालू वर्ष 2021 के जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के बारे में अभी तक कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुए है। उन्होंने बताया कि इस बारे विभाग से निर्देश मिलने के उपरान्त ही जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाएगें। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2020-21 तक जमा किए गए जीवन प्रमाण पत्र ही आगामी आदेशो तक मान्य रहेंगें।
उन्होंने बताया कि कोष कार्यालय बिलासपुर के अन्तर्गत आने वाले समस्त पैंशन भोगियों से निवेदन किया है कि वे जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए जिला कोष बिलासपुर व उप कोष कार्यालयों में अनाश्वक रूप से न आएं। जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने बारें जैसे ही विभाग के आदेश प्राप्त होगें तो उस सम्बन्ध में सूचित कर दिया जाएगा।















