अवैध खनन के खिलाफ बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई, जेसीबी-टिप्पर जब्त

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

बद्दी। पुलिस जिला बद्दी में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, एक टिप्पर और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस चौकी जोगों की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान रामपुर खड्ड में कथित तौर पर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी (HP-07C-2096) और एक टिप्पर (PB12Q-1701) को मौके पर पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन राजेंदर निवासी रामपुर गुजरा, डाकघर कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के नाम पर पंजीकृत पाए गए। दोनों वाहनों के विरुद्ध माइनिंग अधिनियम के तहत चालान किए गए हैं तथा आगामी कार्रवाई के लिए मामला न्यायालय में भेजा गया है।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने मोरपिन रोड पर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मदन लाल, निवासी गांव अक्कावाली, तहसील बद्दी, जिला सोलन के रूप में हुई है। उक्त ट्रैक्टर का भी माइनिंग अधिनियम के तहत चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध खनन तथा खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Latest News