अर्की में सड़क हादसे में पति पत्नि की मौत

Arki Crime Solan

DNN अर्की (भाटिया)

अर्की क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नम्होल के दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिमला-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग पर दसेरन के नजदीक एक स्कूटी के ट्रक के नीचे आने से पति पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बालकृष्ण व कांता देवी निवासी गांव डाबर नम्होल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News