अभी तक नहीं आए अच्छे दिन : पाटिल

Mandi Politics

DNN मंडी
आगामी लोकसभा चुनावों में देश में कांग्रेस की सरकार बनने के लिए कांग्रेस ने कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल दौरे पर है। मंगलवार उन्होंने मंडी का दौरा किया और यहां पर कार्यकत्र्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से हिटलर की तरह शासन चल रहा है, ऐसे में हमारी लड़ाई आरएसएस से है जो देश की सत्ता में हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के अच्छे दिन अभी तक नहीं आए है। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन अभी तक वे दिन नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र आज भी कायम है और यदि वह भी गलत करेंगी तो उनकी शिकायत कोई भी नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कर सकता है क्योंकि इस पार्टी को लोकतंत्र पर विश्वास है।

 

News Archives