DNN धर्मशाला
राज्य के 50 महाविद्यालयों में भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें अन्य भाषाओं के अलावा संस्कृत भाषा बोलने और सीखने का प्रावधान भी किया जायेगा। यह उद्गार शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने आज राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के तीसरे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। 
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन शहरी विकास मंत्री ने कहा कि 9.90 करोड़ से बनाये जा रहे राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और शेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं और इस दिशा में नई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है और बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चे नशे रूपी कुरीति से दूर रहें और पढ़ाई के साथ साथ अन्य अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े ताकि वे अपना मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज सुधार में सराहनीय योगदान दे रहीं हैं।















