23 अप्रैल। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत सैंसोवाल के वार्ड 4 में सुभाष चंद, कर्मपुर के वार्ड 1 में अच्छर सिंह व बढ़ेड़ा के वार्ड 8 में अशोक कुमार के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।

ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि सैंसोवाल के वार्ड 3 में रितिन, कर्मपुर के वार्ड 3 में सदा राम के घर से शीला देवी, हीरा नगर के वार्ड 4 में अमनदीप और शकुंतला देवी, हिलेडा बिलना के वार्ड 3 में गुरमीत सिंह, घालूवाल के वार्ड 6 में सनप्रीत कौर, सलोह के वार्ड 9 में किरपाल सिंह और वार्ड 3 में दमयंती रानी, भदसाली के वार्ड 8 में आशा कुमारी के घर से शाम लाल, लोअर पंजावर के वार्ड 3 में संतोष कुमारी के घर से सतनाम सिंह के घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।
















