DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून 2018 को प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक सोलन शहर तथा आसपास के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अब 8 जून 2018 को बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता सीएस चावला ने दी।
उन्होंने कहा कि 8 जून 2018 को सोलन शहर एवं आसपास के सभी क्षेत्रों सहित शामती तथा ओच्छघाट में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कंडाघाट तथा सुबाथू में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से इस अवधि में सहयोग की अपील की है। यह निर्णय विद्युत लाईनों के रखरखाव एवं आवश्यक मुर मत के दृष्टिगत लिया गया है।


















