अपर्णा रही मेडिकल में टॉपर बिना किसी ट्यूशन पढ़े प्राप्त किए अंक

Education Others Solan

DNN सोलन
सोलन की अपर्णा नाहर मेडिकल विषय में 90.4% अंक प्राप्त किए है। हाल ही में सीबीएसई जमा दो के घोषित परिणामों में सोलन की अपर्णा नाहर ने 90.4% अंक दिए हैं। अपर्णा नाहर के पिता बादल नाहर ने बताया कि उनकी बेटी गीता आदर्श स्कूल में मेडिकल विषय में अव्वल रही है। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि बेटियां अनमोल हैं। आपको बता दें कि अपर्णा नाहर की माता सोना नाहर सोलन नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 की पार्षद है। दोनों ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने बताया कि अपर्णा ने स्कूल की पढ़ाई के अलावा कहीं से भी ट्यूशन नहीं ली और अपने बलबूते पर ही यह अंक प्राप्त करने में कामयाब हुई है। वही अपर्णा ने बताया कि मैं डॉक्टर बनना चाहती हैं और अब इस दिशा में टेस्ट की तैयारियों में जुट गई हैं।

News Archives

Latest News