अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-अंग्रेज चले गए लेकिन इनकी मानसिकता नहीं बदली

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर
06 हमीरपुर सर्किट हाउस में केन्द्रीय सूचना प्रसारण , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है उसको पीछे छोड कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान पाया है जोकि बहुत बडी उपलब्धि है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज चले गए है लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म , क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम किया हे और जब सता से दूर हुए है तो परिवार औरपार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है। वहीं भाजपा में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और दुनिया की पहली पांच अर्थव्यवथाओं में भारत शामिल है।

Latest News