अनुबंध पर 9 पदों के लिए सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारी करें आवेदन

Others Una
DNN ऊना
22 जून। जनगणना निदेशालय, चंडीगढ़ (यूटी) द्वारा केंद्र और राज्य सरकार से सेवानिवृति हुए अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के लिए 9 पद अनुबंध के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में भरे जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इन पदों में सहायक निदेशक का एक पद, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-1 के 3 पद, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 के 4 पद व कार्यालय अधीक्षक का एक पद भरे जाएंगें।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की मूलप्रति, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, आधार कार्ड, अंतिम वेतन प्रमाण पत्र, सेवानिवृति ऑर्डर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र तथा सरकारी अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र सहित कार्यालय के पते पर डाक द्वारा अथवा ईमेल dco-cha.rgi@censusindia.gov.in के माध्यम से 2 जुलाई, 2021 तक आवेदन भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2770572, 2781547 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-

News Archives

Latest News