अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

Baddi + Doon Crime

DNN सोलन

नालागढ़ में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की पुलिस जांच में जुट गई है। सड़क हादसे की जानकारी जसवन्त सिहं द्वारा पुलिस को दी गई है। जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया की जब वह अपने काम से लौट रहा था उस समय
किरपालपुर में एक व्यक्ति सडक पर गिरा पड़ा मिला। जिसको इसने स्थानिया लोगों की सहायता से नालागढ अस्पताल पहुंचाया जिसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीँ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा होने के कारण का अभी पता नहीं लगा जा पाया है। वहीँ मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बतया की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा घायल अवस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल लाया लगया है जिसको अस्पताल में मृतक घोषित कर दिया गया। वहीँ उन्होंने बताया की मामला हिट एंड रन का है। मृतक की पहचान अमित शर्मा निवासी नालागढ के तौर पर हुई है। उन्होंने बतया की डॉक्टर के मुताबिक अमित शर्मा को सिर, मुंह व दाहिनी टांग पर चोटें आई थी। वहीँ पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है ।

News Archives

Latest News