DNN पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब के बाता पुल के समीप एक एक अज्ञात कार ने आज शाम दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई, जिन्हें तुरंत पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार महिला बबली देवी निवासी भूपपुर पांवटा साहिब व सत्या देवी निवासी बातामंडी पांवटा साहिब आज शाम उद्योग से काम करके वापिस लौट रही थी। इसी बीच बाता पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सत्या देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। जबकि अन्य महिला का पांवटा अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।















