अगर आप भी चाहते है कि आपकी पंचायत को मिले इनाम तो करें यह काम

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

23 दिसंबर। प्रदेश में अगर पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी जाती है तो उस पंचायत को 10 लाख रुपए का इनाम मिल सकता है। पंचायत यह पैसा विकास कार्यों के लिए खर्च कर सकती है।  इसी तरह पंचायत समिति भी अगर निर्विरोध चुनी जाती है तो उसे 05 लाख रुपए की राशि मिलेगी। इसके अलावा राज्य में कोई भी जिला परिषद निर्विरोध चुनकर आती है तो उसे सरकार 15 लाख की धनराशि प्रदान करेगी।

चुनाव होने के पश्चात यह सरकार द्वारा चुना जाएगा की किस पंचायत, जिला परिषद व पंचायत समिति को यह इनाम दिया जाएं। राज्य के पंचायती राज विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र भी जारी किए हैं। इस पत्र में पंचायतों, जिला परिषद और पंचायत समिति के निर्विरोध चुने जाने पर सरकार तय पुरस्कार राशि संबंधित क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रदान करेगी। इसके बाद से काफी पंचायतों में लोग अपना मन बनाने लगे है कि पंचायत को निर्विरोध ही चुन लिया जाए।  इससे पंचायत को मिलने वाली राशि से पंचायत को बेहतर बनने के लिए विकासात्मक कार्य करवाएं जा सके।

जानकारी के अनुसार पिछली बार भी प्रदेश में कई  पंचायतों को यह राशि मिली थी। जिन्होंने अपनी पंचायत में इस प्रोत्साहन राशि दी गई थी।

उधर, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग अपनी पंचायतों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन कर इसका फैलाव होने से भी रोक सकते है। लोग खुद देख सकते हैं कि उनके यहां पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए यह निर्णय मददगार साबित होगा। गौरतलब हो कि पंचायत के चुनाव तीन चरणों में होने है और इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।  सोमवार दोपहर बाद यह अधिसूचना को जारी किया गया है।

क्या कहना है अधिकारी का
खंड विकास धर्मपुर के विकास खंड अधिकारी रवि कुमार बैंस ने बताया कि ब्लॉक की अगर कोई भी पंचायत निर्विरोध चुनी जाती है तो सरकार द्वारा उस पंचायत को 10 लाख रुपए देती है, जबकि पंचायत समिति निर्विरोध चुने जाने पर 05 लाख रुपए मिलते है। जिला परिषद निर्विरोध चुनकर आती है तो उसे सरकार 15 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

News Archives

Latest News