अखाड़ा, सुल्तानपुर, दुर्गानगर, मठ, रामशिला तथा गैमन पुल में 5 सितम्बर को विद्युत आपूति रहेगी बाधित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 
03 सितम्बर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि कब्रिस्तान से भेखली सड़क, बार्ड नम्बर-4 सुल्तानपुर के पेड़ों के गिराने तथा काटने के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी अखाड़ा फीडर के अंतर्गत आने वाले अखाड़ा, सुल्तानपुर, दुर्गानगर, मठ, रामशिला तथा गैमन पुल आदि क्षेत्रों में 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक  अथवा कार्य के संपूर्ण हाने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  उन्होंने  इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News