अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 2020 को लेकर 12 अक्तूबर को देव सदन में होगी बैठक

Kullu Others

DNN कुल्लू

9 अक्तूबर । उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव  2020 के आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर चर्चा हेतु  देव सदन कुल्लू  में 12 अक्तूबर सोमवार को प्रातः 11ः15 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री एवं अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर बाद 2ः00 बजे देव सदन ढालपुर में भी जिला कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के क्रियान्वयन को लेकर वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही से सम्बंधित प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी जिसकी अध्यक्षता भी शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।

News Archives

Latest News