YOUTH 19 अप्रैल से पहले करें ये जरुरी काम

Others Solan
DNN सोलन
मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए सिस्टेमेटिक वोटर एजूकेशन एंड इलैक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आईटीआई सोलन तथा सांई संस्थान सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने इन संस्थानों में युवा मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक किया। 
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश पर स्कूली बच्चों वोट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 19 अप्रैल 2019 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चुनाव आयोग ने बतौर वोटर स्वीकार करने का आदेश देकर इन सभी को बतौर मतदाता पंजीकृत होने का अवसर दिया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो अपना वोट बनवाने से न चूके। 
इस दौरान इन संस्थानों में विद्यार्थियों को मत एवं मतदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को चिन्हित कर 20 से अधिक विद्र्याििायों को मत बनाने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए गए। 
स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया कि इन आवेदनों को संबंधित विद्यार्थी से भरवाकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर निर्वाचन कार्यालय सोलन में भिजवाएं ताकि उनके वोटर कार्ड तुरंत तैयार करवाए जा सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
स्वीप कार्यक्रम के लिए सोलन विधानसभा के नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर, ग्रुप लीडर सत्येन तथा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। 

News Archives

Latest News