DNN सोलन
देश में पहली बार आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक खिलाड़ी कल्पना परमार ने एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पर रोशन किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में 3 अप्रैल से चल रही नेशनल मास्टर्स गेम्स में कल्पना ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश के लिए दो मेडल झटके। उन्होंने 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, जबकि 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता।
ये हैं वर्ष 2018 की उपलब्धियां
कल्पना परमार वर्तमान में ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में इतिहास प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। परिवार की देखभाल के बाद जो समय मिलता उसमें वह लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास करती है। 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2018 को चंडीगढ़ सेक्टर-7 में आयोजित नेशनल मास्टर्स गे स में 10 किलोमीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 5 किलोमीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली अप्रैल 2018 को चंडीगढ़ बिग मैराथन (21 किलोमीटर) में कल्पना परमार ने 7 रैंक हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की थी। कल्पना परमार वर्ष 21 जनवरी 2018 में इंटरनेशनल मुंबई मैराथन 42 किलोमीटर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।














