डीएनएन अर्की
अर्की के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यहां पर डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने, नई पेयजल स्कीमों का निर्माण किया जाएगा। यह बात अर्की से भाजपा प्रत्याशी रहे रतन पाल ने कहीं। अर्की में पत्रकारों के बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस कार्यकाल में अर्की विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है। यहां पर पेयजल स्कीमों का निर्माण नहीं हो पाया है। अस्पतालों में डाक्टरां की भारी कमी है। सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर वे डीपीआर बनवाएंगे और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व संबंधित मंत्रियों से मिल कर समस्याओं का समाधान करेंगे।
Watch Video















