WATCH VIDEO युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे बिक्रम सिंह हुआ जोरदार स्वागत

Others Politics Solan

डीएनएन सोलन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की।
बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के सिंद्धात को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता भाजपा के लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपनी स्थापना के समय से ही देश तथा समाज हित के लिए अनेक कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा जताई की भारतीय जनता युवा मोर्चा भविष्य में भी अपनी सकारात्मक गतिविधियों को जारी रखेगा। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दें तथा यह सुनिश्चित करें कि 2019 के चुनाव में भी भाजपा की सरकार केन्द्र में भारी मतों से विजयी हो। सांसद वीरेन्द्र कश्यप, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, सोलन जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद की सदस्य कुमारी शीला, सोलन भाजपा मण्डल के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, प्रेमजीज के मालिक प्रेम चंद सहित बड़ी संख्या भाजयुमो के कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Watch Video

News Archives

Latest News