WATCH VIDEO पीड़ित मानवता की सेवा ही वास्तविक सेवा : राज्यपाल

Others Solan

DNN सोलन 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही वास्तविक सेवा एवं पूजा है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक दुःखी मानव की सेवा करने का आह्वान किया।  राज्यपाल आज सोलन में मॉं शूलिनी सेवा दल द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा व मदद करना ही वास्तविक धर्म तथा समाज के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अपने लिए जीते हैं, लेकिन महान व्यक्ति दूसरों के लिये जीते हैं। आचार्य देवव्रत ने सामाजिक उद्देश्य के लिए मॉं शूलिनी सेवा दल के कार्यां की सराहना की।

WATCH VIDEO

राज्यपाल ने इस अवसर पर मॉ शूलिनी सेवा दल के सेवादारों को सम्मानित किया। मॉं शूलिनी सेवा दल ने राज्यपाल की मौजूदगी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला समिति को बैंच तथा स्टूल दान किए।  राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व, मॉं शूलिनी सेवा दल के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा जिले में संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का ब्यौरा दिया। स्थानीय विधायक, पूर्व मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शाण्डिल, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News