DNN नाहन (राकेश नंदन)
हिमाचल के जिला मुख्यालय नाहन में गोरखा समुदाय से संबंध रखने वाले व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय सक्षम राजपूत के आगे मार्शल आर्ट की सभी शैलियां छोटी पड़ गई है। छोटी सी उम्र में मार्शल आर्ट में निपुण होने के चलते नाहन में सक्षम को लिटिल मास्टर किंग के नाम से जाना जा रहा है। सक्षम जूडो कारटे की तीसरी बेल्ट प्राप्त कर चुका है वह कराटे बॉक्सिंग किक के अलावा नान-चाक भी आसानी से चला लेता है। सक्षम की छोटी उम्र में इतना स्टेमिना और सीखने के प्रति उसकी इच्छा सबको हैरान कर रही है। सक्षम के प्रशिक्षक को उससे पूरी उम्मीद है कि वह एक दिन अच्छे मुकाम पर पहुंच उनका नाम रोशन करेगा। सक्षम पिछले वर्ष हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर आया है। सक्षम की माँ ने बताया कि सक्षम जब 3 साल का था तभी टीवी पर फाइट सीन देख उस सीन की नकल कर फाइट करता रहता था। उसकी इस खूबी को पहचान कर उन्होने अपने बेटे को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए भेजना शुरू कर दिया। वंही सक्षम के प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने बताया कि उन्हें सक्षम अन्य सभी शिष्यों में सबसे प्यारा है क्योंकि उसके अंदर सीखने के लिए अद्भुत लगन है वे अगर उसे पूरा दिन भी सिखाते रहें तो वह सीखता रहेगा। उन्होने बताया कि वह सक्षम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सक्षम को भेजा जाएगा।
WATCH VIDEO


















