DNN सोलन (दीक्षित)
खेलों को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए । यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोलन में कही। उन्होंने कहा कि खेलकुद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले बच्चों को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर हिमाचल सरकार का शिक्षा विभाग व खेल विभाग मिलकर योजना तैयार कर रहा है ।
जिसमें डाइट मनी से लेकर बच्चों को प्रतियोगिता में आने-जाने के खर्च को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार चिंतित है। सोलन में शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता बचपन एच पी अंडर 13 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि खेलों को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। डॉ राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाने के लिए प्रयासरत है ताकि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाया जा सके।
WATCH VIDEO















