DNN कंडाघाट (लवली)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा की राजनीति में स्थान बनाने वाले युवा नेता रवि मेहता को प्रदेश सरकार ने कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन नियुक्ति किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद वे कंडाघाट पहुंचे जहां पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। युवा नेतृत्व को सरकार द्वारा दायित्व दिए जाने पर कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी की लहर है। जिसका अंदाजा स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को देखते ही लगाया जा सकता है। अपने चहेते नेता के लिए देर रात भी नजरें बिछाए इंतजार कर सर आंखों पर बिठाया।
बता दें कि रवि भी कॉलेज समय से विद्यार्थी परिषद से जुड़े और इसके बाद संघ के संपर्क में आए। वह करीब 16 वर्षों तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे और युवाओं को उन्होंने ए.बी.वी.पी. व भाजपा में जोडऩे का कार्य किया।
मेहता ने कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन ने इस पद की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार सहित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के इतिहास को आगामी दिनों में इसकी गरिमा तक पहुंचने का प्रयास होगा।
WATCH VIDEO

















