डीएनएन नालागढ़
नालागढ़ के एक धागा उद्योग में बिजली का बिल जमा न करवाने के बाद अब कर्मचारियों को भी पिछले 2 महीने से वेतन न दिए जाने पर कामगारों ने मंगलवार को कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन करके रैली निकाली। इस के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें न्याय दिलवाने की मांग की गई। कामगार कंपनी परिसर में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते व नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कामगारों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 2 महीनों से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें दो व्यक्त की रोटी जुटनी मुश्किल हो गई है। मामले में एसडीएम प्रशांत देशटा ने बताया कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है और मामले की जांच करने के लिए कहां गया है।















