डीएनएन सोलन
अब भवनों के नक्षे आनलाइन ही पास होंगे। इससे लोगों को बार बार नप कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही भवनों की एनओसी भी लोगों को आनलाइन ही मिलेगी। नगर परिषद की आम बैठक में सोलन शहर के अलावा आसपास की पंचायतों से कूड़ा उठाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि सोलन के आसपास की पंचायतों ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि नप उन्हें उनके क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए वाहन दे। इसका किराया पंचायतें नप को देगी। इस पर सर्वसम्मति से पंचायतों से भी कूड़ा उठाने पर सहमति बनी। इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश के बाद 163 अवैध भवनों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में कुछ आम लोग भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों ने बताया कि वे रहते चौथी मंजिल पर है, लेकिन उन्हें नोटिस छठी मंजिल को लेकर दिया गया है। नप के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि यदि किसी गलत व्यक्ति को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चला गया है, तो नगर परिषद को लिखित में इसकी जानकारी दे सकता है। गलती को सुधारा जाएगा और संतोषजनक उत्तर वाले मामलों पर कार्रवाई नहीं होगी। जिनका जवाब संतोषजनक नहीं होगा उनके बिजली व पानी के कनेक्शन नप काट देगी।
Watch Video















