VIDEO संध्या में एकत्रित पैसे से होगी मदद : भरत

Religious Solan

DNN सोलन
पंजाबी महासभा की सांई संध्या अब 10 मई को होगी। 8 मई को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली इस संध्या को खराब मौसम के कारण रद कर दिया गया था। यह जानकारी पंजाबी महासभा के प्रवक्ता भरत साहनी ने सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस संध्या में एकत्रित होने वाले पैसे से नौणी के एक परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। साहनी ने बताया कि पंजाबी महासभा सोलन द्वारा हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस बार के कार्यक्रम से एकत्रित होने वाले पैसे से सभा नौणी के एक परिवार की आर्थिक मदद करेगी। नौणी में टिल्लू देवी के परिवार में उनके पति का कुछ माह पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद उनका बेटा भी बीमारी के चलते कई माह से बिस्तर पर हैं। पति व बेटे के बिस्तर पर होने के कारण उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। उनकी मदद के लिए पंजाबी महासभा के कार्यक्रम के दौरान धनराशी जुटाएगी।

Watch Video

News Archives

Latest News