Update सोलन की जनता को परिणाम का इंतजार, ठोड़ो मैदान में उमड़ रही भीड़

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
07 अप्रैल। सोलन नगर निगम चुनाव के परिणाम को लेकर ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। लोग नगर निगम चुनाव के परिणाम का अब इंतजार कर रहे है। यहां पर थोड़ी ही डरा में गिनती शुरू हो जाएगी। ठोड़ो मैदान में उमड़ती भीड़ को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात है। मतगणना के शुरू होने से पहले ही यहां पर नारे बाजी भी लोग कर रहे है।

 


सोलन में मतदान के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल को पूरा ध्यान में रखा गया इस दौरान बनाए गए बूथों पर थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था की गई


क्षेत्र विकास के लिए 84 वर्षीय पद्मा साहनी ने किया मतदान


पूर्व मन्त्री महेंद्र नाथ सोफत ने आंजी बूथ पर किया मतदान


सोलन के 17 वार्डों के लिए 02 बजे तक हुआ 46.75 फीसदी मतदान


DNewsNetwork.in की टीम सुबह से आपके बीच में दे रही है पल-पल की खबर

आप जुड़े रहे DNN के फेसबुक पेज व एप्प पर 


डा. एनके गुप्ता ने क्षेत्र विकास के लिए कथेड बूथ में किया मतदान


वार्ड-17 कथेड बूथ पर लगी लम्बी कतारें


सोलन के वार्ड 10 के फारेस्ट रोड पर क्षेत्र विकास हेतु 80 वर्षीय प्रभ दयाल सियाल ने किया मतदान


सोलन के वार्ड 8 में मतदान के दौरान लगी भीड़


नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए 12 बजे तक हुआ 30.34 फीसदी मतदान


वार्ड-06 में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं


सोलन के वार्ड 14 जल शक्ति विभाग कार्यलय में मतदान के लिए अपनी बारी इंतजार करते लोग


सोलन के वार्ड-02 में मतदान के लिए लगी कतारें


सोलन के वार्ड-06 में वोट देने के बाद


शिमला संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया मतदान


कथेड़ की रहने वाली शान्ति देवी ने क्षेत्र के विकास के लिए लिया मतदान


सोलन के वार्ड 10 फारेस्ट रोड पर बने पोलिंग बूथ पर भी मतदान शुरू, लगी लंबी कतार


08 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू, लोग मतदान के लिए आ रहे आगे। 


36 मतदान केंद्र में चल रहा मतदान

नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए कुल 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 06 मतदान केन्द्र संवदेनशील तथा 04 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए गए हैं।


नगर निगम सोलन में 36435 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में होने वाले निर्वाचन में कुल 36435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में 18730 पुरूष, 17704 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं।


सभी नगर निगमों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोग अपने मतों का प्रयोग करने के लिए वार्डों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।

News Archives

Latest News