#una होम आइसोलेटशन में कोई दिक्कत हों तो नोडल अधिकारी को मिलाएं फोन

Others Una
DNN ऊना
7 मई। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेटिड कोरोना मरीजों के लिए जिला के प्रत्येक चिकित्सा खंड पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए सीएमए डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सा खंड अम्ब में डॉ. सुमन मोबाइल नम्बर 9418024278, बसदेहड़ा के अन्तर्गत डॉ. राजेश 9418051975, गगरेट के लिए डॉ. यश, 9816431067, हरोली

में डॉ. प्रनीति मोबाइल 9816908443, थानाकलां में डॉ. चन्द्रशेखर मोबाइल 8218560984 तथा ऊना ग्रामीण के लिए डॉ. सुखदीप सिद्धू मोबाइल 9418435074 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेटिड मरीज आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता के लिए संबंधित नोडल अधिकारी से सीधा सम्पर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा इन मरीजों के लिए प्रत्येक खंड स्तर पर वाहन भी उपलब्ध करवाया गया है, ताकि आपात स्थिति में रोगी को शीघ्र अस्पताल लाया जा सके।

News Archives

Latest News