23 मार्च। ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में मंगलवार को ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर जिलों की सभी तहसीलों के 1701 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 212 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को धर्म गुरु के पदों के लिए 882 और फार्मासिस्ट के पदों के लिए 1046 पंजीकृत युवाओं के भाग लेने का अनुमान है।
















