#una में नए क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Others Una
DNN ऊना
16 जनवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत प्रेम नगर एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में धर्मेंद्र कुमार के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में जगमोहन लाल के घर, चलोला के वार्ड नं० 4 में निशा पवाला के घर, नंगड़ा के वार्ड नं० 5 में  कमलेश के घर व संतोषगढ़ के वार्ड नं० 3 में विनय कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोलियां बीत के वार्ड नं० 6 में ममता के घर से रामपाल के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के तहत भड़ोलियां खुर्द के वार्ड नं० 4 में कर्ण शर्मा के घर, लोअर कोटला कलां के वार्ड नं० 1 में कमल देव के घर, लोअर देहलां के वार्ड नं० 7 में सविता देवी के घर, संतोषगढ़ के वार्ड नं० 7 में कुमारी शिल्पा के घर, चड़तगढ़ के वार्ड नं० 7 में मसत राम के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत दुलैहड़ के वार्ड नं० 5 में राजेश कुमार के घर से चमल लाल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।

News Archives

Latest News