#una डीसी राघव शर्मा ने किया अस्थाई कोविड अस्पताल पालकवाह का निरीक्षण

Others Una
DNN ऊना
23 मार्च। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने  पालकवाह में बन रहे अस्थाई (मेक शिफ्ट) कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में इस अस्पताल को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने की आवश्यकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड संक्रमित मरीजों को यहां पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
डीसी ने बताया कि पालकवाह में 51 बिस्तर का डेडिकेटिड कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है, जिनमें से 15 बेड पर आईसीयू की सुविधा से लैस हैं। उन्होंने इस अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों से कोविड के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनना व उचित दूरी के नियम का पालन करना सुनिश्चित करें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News