DNN ऊना
मार्च माह के दौरान जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ग्यारह परिवार नियोजन कैंप लगाए जा रहे हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन शर्मा ने आज बताया कि 3 मार्च को चिंतपूर्णी में, 6 मार्च को ऊना में, 11 को बसदेहड़ा में, 12 को बढेड़ा राजपूतां, 13 को ऊना में, 17 को अंब में, 18 को बाथड़ी में, 20 को ऊना में, 26 को दौलतपुर चौक में, 27 को ऊना में तथा 28 को थाना कलां में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।















