DNN नालागढ़
सोलन जिला के नालागढ़ में एक पर्यटक बस में आग लग गई। घटना नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग रिया गांव के पास घटी। बस मनाली से टूरिस्टों को लेकर वापिस दिल्ली जा रही थी। बस में कुल टूरिस्ट 53 बैठे थे। आग का कारण बस के टायर गर्म होने बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस में आग तकरीबन सुबह साढ़े 5 बजे लगी।
स्थानीय लोगों व प्रशासन की सहायता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत ये रही की इस बस में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने भी मौके पर पहुंच के आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और यात्रियों का हालचाल पूछा। विधायक ने यात्रियों के खाने पीने की व रहने की व्यवस्था की।


















