DNN सोलन
सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल में जूनियर सैक्शन के बच्चों का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। 
शिक्षा विभाग के उप निदेशक चंद्र मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यापिका अनु आहलूवालिया एवं शिवानी आद्या वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रही।
इस मौके पर बैंड ग्रुप, योगा ग्रुप, कराटे ग्रुप ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। 
इस अवसर पर मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहां कि असफलता उत्साह को कम नहीं करती बल्कि
असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है। हमें असफलता को चुुनौती की तरह स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए कि वे अपने प्रतिभा का विकास कर सकें। स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर एग्नेस एवं स्कूल प्रबंधक फादर स्टीवन ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।















