DNN सोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को होने वाली रैली को लेकर सोलन में एसपीजी ने मोर्चा संभाल दिया है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर सोलन शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं शनिवार को यहां के हैलीपैड पर लैंडिंग को लेकर कई बार ट्रायल किया गया साथ ही प्रधानमंत्री के काफिले को लेकर हैलीपेड से ठोडो मैदान व वापिसी को लेकर भी ट्रायल हुआ। वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। प्रधानमंत्री के सोलन दोपहर के समय करीब 1 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। ऐसे में इसी समय अधिकतर स्कूलों की छुट्टी होती है। जिससे स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के परेशान होने की संभावना को देखते हुए स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।















