SOLAN से 3 मोटरसाइकिल चोरी, पिछले 3 महीने के अंदर 2 दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल हो चुके हैं चोरी

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। परमाणु से लेकर सोलन तक अब तक 2 दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल पिछले 3 महीने के अंदर चोरी हो चुके हैं। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस मामला तो दर्ज कर रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ताजा मामला सोलन जिला के धर्मपुर व सोलन के ओचघाट से मोटरसाइकिल चोरी होने का सामने आया है। पिछले 2 दिनों में यहां से 3 मोटरसाइकिल चोरी हुए हैं । इस संबंध में सोलन सदर थाना व धर्मपुर में शिकायतें दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार परमजीत हाल ही में छात्र शूलिनी यूनिवर्सिटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसने अपना मोटरसाइकिल जीरो प्वाइंट के नजदीक पार्क किया था। इसे कोई नामालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया। वहीं दूसरी ओर धर्मपुर थाना में रंजीत ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसने अपना मोटरसाइकिल घर के पास ही पार किया था, लेकिन जब यह मोटरसाइकिल लेने पहुंचा तो वह चोरी होना पाया गया। इसी प्रकार से एक अन्य राहुल चौहान का मोटरसाइकिल भी रामपुर सुल्तानपुर के पास से चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर करके चोरी हुए मोटरसाइकिलों की तलाश शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News