SOLAN ससुराल पहुंचकर होमगार्ड के जवान ने चलाई गोलियां पत्नी घायल PGI रेफर

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के जवान ने सोलन पहुंचकर अपनी ससुराल में पत्नी पर गोलियां चला दी। जिसके कारण इसकी पत्नी घायल हुई। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है जबकि इस घटना में उसकी सास व बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी शिवकुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि होमगार्ड का जवान भूपेंद्र रात करीब 12 बजे अपनी ससुराल डमरोग पहुंचा यहां पर उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन घरवालों ने रात के समय दरवाजा खोलने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि पति पत्नी के बीच कुछ महीनों से अनबन चली हुई थी और उन्हें ऐसा लग रहा था कि इसने शराब का सेवन किया हुआ है। इस पर गुस्साए होमगार्ड के जवान ने घर पर गोलियां दाग दी। बाद में दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। परिवार वाले एक कमरे में मंदिर में छुपे हुए थे इसने अंदर घुसकर गोलियां चलाई एक गोली इसकी पत्नी के कंधे में लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रिफर किया गया है। पुलिस ने गृह रक्षक भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी परमाणु ड्यूटी में तैनात था और वहां से यह बहाना बनाकर अपने दोस्त के साथ उसकी गाड़ी लेकर सोलन पहुंचा और इसने यहां पर इस घटना को अंजाम दिया।

News Archives

Latest News