DNN सोलन (Solan)
शहर के कथेड़ में 3 गाडिय़ों में आग लग गई। जिसके कारण यह वाहन पूरी तरह से क्षेतिग्रस्त हो गए और लाखों को नुकसान हुआ है। वहीं एक वैन भी उसी स्थान पर सड़क से नीचे गिरी हुई मिली । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। यहां पर 3 गाडियों में आग लगने की सूचना है। घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फूटेज भी पुलिस ने खंगाली है।

जानकारी के अनुसार नीचले कथेड में मोटर मकैनिक की दुकान करने वाले राजू के पास कुछ वाहन ठीक होने के लिए आए हुए थे। यह मकैनिक की दुकान के बाहर खड़े थे और दीपावली की रात को 1 बजे के आसपास 3 कारों में जबरदस्त आग लग गई।
आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कारों में लगा आग को बुझाया गया। जबकि एक यहीं पर पार्क की गई एक वैन भी सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई मिली। यह सभी वाहन यहां पर मकैनिक के पास ठीक होने के लिए आए हुए थे।


















