SOLAN मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त 24 वर्षीय युवक की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

सुबाथू मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। मृतक की पहचान हर्ष के तौर पर हुई है। डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि मोटरसाइकिल स्किड हुआ जिसके कारण युवक के सिर पर चोट आई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News