Solan में होटल पर छापा जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

Crime Solan


– 2.69 लाख नकद बरामद

सोलन, 17 अप्रैल : पुलिस सोलन की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। देहूंघाट क्षेत्र स्थित एक होटल में छापा मारी के दौरान यह कार्रवाई पुलिस ने की है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। एस.पी. अभिषेक सेकर ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने देहूंघाट स्थित एक होटल के कमरे में छापेमारी की। जहां आरोपी ताश के पत्तों के साथ नकदी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 2,69,820 रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपी सोलन, शिमला तथा सिरमौर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News