Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक मानकपुर, आई.टी.सी. चौक, पलेड़ा तथा 11 के.वी. फीडर-2 व 17 से संचालित औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल-02 नालागढ़ के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक डाडी, खेडा, बागबानिया, ब्राहमण बेल्ली, हाडाकुण्डी, नानोवाल, नालका, किरपालपुर, पीरस्थान, बेली दयोर, खोखरा, खेड़ा चक्क एवं औद्योगिक इकाइयां राज इंडस्ट्री, दून वैली पब्लिक स्कूल, कंगारु, जेनिथ इंटरनेशनल, मुनिक्स, रीगल, रिया पैकर्स, सनलाइफ, यूनाइटेड बायोटेक, होटल ज्ञान्ज़, श्रीनिवास, मिथिल प्लास्टिक, पी.एम.डी. आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















