SOLAN में हेरोइन के साथ 2 Arrest

Crime Solan

DNN सोलन

नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए सोलन पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हरियाणा व दिल्ली के रहने वाले हैं। सोलन पुलिस की एसईयू टीम ने युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी अभिषेक यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस की एसआईटी टीम ने मिनी सचिवालय के नजदीक एक दिल्ली नंबर की कार को सड़क किनारे पार्क हुए पाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने इस कार में बैठे दो युवकों से पूछताछ की। कार में सवार युवक ने अपनी पहचान गुरप्रीत सिंह व दूसरे ने पंकज शर्मा के तौर पर बताई। संदेह के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर इनके पास से 7.22 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News