DNN सोलन
चंबाघाट में स्पेयर पार्ट की दुकान के बाहर रखे वाहनों के पुर्जे चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रिपु दमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी चंबाघाट स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान के बाहर वाहनों के पुर्जे पड़े थे। रात के समय इन्हें कोई चोरी करके ले गया। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में चंबाघाट निवासी सुनीता व रोमा को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य कबाड़ी सलीम को भी गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति ने महिलाओं से चोरी हुआ सामान खरीदा था।















