Dnewsnetwork
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने वर्ष 2013 से रेडक्रॉस गतिविधियों में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे डॉ. लेख राज कोशिक को उनके प्रयासों से सोलन ज़िला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस के 16 समूह गठित करने, रेडक्रॉस सोसायटी के 32 आजीवन सदस्य बनाने तथा इनके मार्गदर्शन में ज़रूरतमंद व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को विद्यार्थियों में खेल, अनुशासन एवं परिश्रम के संस्कार विकसित करने तथा ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने कमांडेंट एन.सी.सी. बॉयज कर्नल राजीव थॉमस तथा कमांडेंट एन.सी.सी. गर्ल्स कर्नल विवेक भटारा को एन.सी.सी. के बच्चों को शूलिनी मेला के दौरान यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नगर निगम सोलन में बेलदार के पद पर कार्यरत शंकर दत्त को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में बतौर प्रभारी कार्यरत निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्यवाही करने तथा नशे के तस्करो को पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस चौकी गड़खल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक ललित कुमार को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही कर गड़खल क्षेत्र में नशा तस्करी में गिरावट लाने और गड़खल बाज़ार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में किए गए सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री पुलिस चौकी चायल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक निरीक्षक जय प्रकाश को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही अमल में लाने तथा चायल में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ व्यक्तियों के आगमन पर कानून तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने नियंत्रण कक्ष ज़िला सोलन में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक प्रेम चन्द को कार्यालय से सूचानाओं को समयानुसार आदान-प्रदान करने में उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र मोहन तथा आरक्षी जय सूर्य कांत को वर्ष 2025 के दौरान कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में कार्यरत मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को क्षेत्र में चोरियों के मामालों पर अंकुश लगाने तथा हाल ही में एक चोरी के मामले को 24 घण्टे में निपटाने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने थाना सदर सोलन में कार्यरत आरक्षी धर्मेन्द्र, आरक्षी अमित ठाकुर तथा महिला आरक्षी इन्दु कुमारी को वर्ष 2025 में नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने महिला पुलिस थाना सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीतिन कुमार तथा महिला आरक्षी रीना देवी को वर्ष 2025 में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम करने व महिलाओं को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र कुमार तथा आरक्षी सुनील कुमार को नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही से क्षेत्र में नशे के सामान की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना कुनिहार में कार्यरत मुख्य आरक्षी महेन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार को वर्ष 2025 के दौरान कुनिहार क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा नशा तस्करों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस लाईन सोलन में कार्यरत मानक मुख्य आरक्षी अजय कुमार, आरक्षी सुनील कुमार तथा मानक मुख्य आरक्षी नीरू को वर्ष 2025 के दौरान पुलिस लाईन सोलन में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना धर्मपुर में कार्यरत आरक्षी संजोग कुमार को पुलिस थाना में रिकॉर्ड के रखरखाव तथा थाना से सम्बन्धित कार्य को सराहनीय ढंग से पूरा करने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने यातायात इकाई गढ़खल में कार्यरत आरक्षी संदीप को यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत आरक्षी कमल कुमार तथा आरक्षी धीरज को सोलन शहर में यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने तथा सोलन शहर में अति विशिष्ठ व्यक्तियों के यातायात प्रबंधन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहाकरी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के उप महापौर गौरव राजपूत, पार्षदगण, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष बरमानी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, विकास काल्टा, शोभित बहल, कुनाल सूद, संधिरा, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनित शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, नगर निगम के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।













