SOLAN में शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू

Crime Solan

DNN सोलन 

सोलन के शामति क्षेत्र के श्योथल में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में पाया कि यह शव भीम सिंह का है, जोकि मजदूरी का कार्य करता था। जांच में पुलिस ने पाया कि यह पुली के पास से जा रहा था और यहां से यह नीचे गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक मौत का कारण गिरना लग रहा है।

News Archives

Latest News